Monday, 7 November 2016

Interesting FACTS : Bharat RATAN (भारत रतन की महत्तवपूर्ण जानकारी )

भारत रतन की  महत्तवपूर्ण जानकारी 
देश के सबसे बड़े सम्मान भारत रत्न से जुड़ी खास बातें :
1. इस सम्मान की स्थापना 2 जनवरी 1954 में भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद द्वारा की गई थी।
2. हर साल 26 जनवरी को भारत के राष्ट्रपति द्वारा यह सम्मान दिया जाता है।
3. एक वर्ष में अधिकतम तीन व्यक्तियों को ही भारत रत्न दिया जा सकता है। हालांकि यह जरूरी नहीं है कि हर साल दिया ही जाए।
4. अन्य अलंकरणों के समान इस सम्मान को भी नाम के साथ पदवी के रूप में प्रयुक्त
नहीं किया जा सकता। 5. प्रारम्भ में इस सम्मान को मरणोपरांत देने
का प्रावधान नहीं था, यह प्रावधान 1955 में बाद में जोड़ा गया। तत्पश्चात 12 व्यक्तियों को यह सम्मान मरणोपरांत प्रदान किया गया।
6. सुविधाएं : नहीं चुकाना पड़ता इनकम टैक्स - भारत रत्न जिसे दिया जाता है उसे आजीवन
आयकर (इनकम टैक्स) नहीं चुकाना पड़ता।
7 - भारत रत्न पाने वाली शख्सिय़तों रेलवे की ओर से मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलती है।
8 - अहम सरकारी कार्यक्रमों में शामिल होने का न्योता मिलता है।
9 . आजादी के बाद दो गैर भारतीयों को यह सम्मान मिला है, जिसमें सबसे पहले खान अब्दुल गफ्फार
खान को 1987 में और अफ्रीका के जन नेता नेल्सन मंडेला को 1990 में दिया गया।
10 . सबसे पहला पुरस्कार प्रसिद्ध वैज्ञानिक चंद्रशेखर वेंकटरमन को दिया गया था। तब से
अनेक विशिष्ट जनों को अपने अपने क्षेत्र में उत्कृष्टता पाने के लिए यह पुरस्कार दिया जाने
लगा।
11 . इसका कोई लिखित प्रावधान नहीं है कि 'भारत रत्न' केवल भारतीय नागरिकों को ही दिया जाएगा।
  12 . जनता पार्टी द्वारा इस पुरस्कार को 1977 में बंद कर दिया गया था किंतु 1980 में कांग्रेस सरकर
ने इसे फिर से दोबारा शुरू किया।

Saturday, 22 October 2016

हरियाणा राज्य का गठन एवम प्रशासनिक संरचना

हरियाणा राज्य का गठन एवम प्रशासनिक संरचना


 हरियाणा राज्य का गठन 1 नवम्बर ,  1966  को हुआ था |

राज्य का गठन

  • वर्ष 1947 में जब भारत स्वतंत्र हुआ उस समय हरियाणा पंजाब पंजाब में ही शामिल था |
  • श्री धर्मवीर को प्रथम राज्यपाल नियुक्त किया किया गया तथा प ". भगवत दयाल शर्मा को प्रथम मुख्यमंत्री बनाया गया |

 प्रशासनिक संरचना

  • वर्तमान में हरियाणा को 4 मंडल 21 जिलो , 80 तहसीलो तथा 125 खंडो में विभक्त किया गया है |
संसदीय शासन प्रणाली के तहत केन्द्र की तर्ज पर राज्य की शासन व्यवस्था के तीन प्रमुख अंग हैं |

  1. व्यवस्थापिका ( विधायिका ) 
  2. कार्यपालिका 
  3. न्यायपालिका 

 व्यवस्थापिका ( विधायिका ) 
हरियाणा में एकसदनीय व्यवस्थापिका ( विधायिका ) हैं । भारत में केवल सात राज्यो में ही द्विसदनीय 
व्यवस्थापिका ( विधायिका ) हैं । राज्य व्यवस्थापिका को विधानमण्डल कहा जाता हैं ।
विधानसभा 
हरियाणा विधानसभा के =सदस्यों की कुल संख्या 91 ( 90 निर्वाचित  + 1 मनोनीत ) 
हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटे है । 
विधानसभा का सदस्य बनने के लिए योग्यता 

  • न्यूनतम आयु 35 वर्ष 
  • कार्यकाल 5 वर्ष का होता है , परन्तु राज्यपाल समय से पूर्व ही भंग कर सकता है । 
  • वयस्क मताधिकार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष है । 
कार्यपालिका 



Monday, 12 September 2016

हरियाणा सामान्य ज्ञान (HSSC GK Tricks) - हरियाणा राज्य में जिला निर्माण

हरियाणा सामान्य ज्ञान  - हरियाणा राज्य में जिला निर्माण
 हरियाणा के गठन के समय 7 जिले थे -  1 नवम्बर , 1966
Trick - अरोही जी गुड़ कर  महेंद्रगढ़ आजा
1.   अ - अम्बाला
2.   रो - रोहतक
3.   हि - हिसार
4.   जी - जींद
5.   गुड़ - गुडगाँव
6.   कर - करनाल
7.   महेंद्रगढ़  - महेंद्रगढ़
आजा  - salient

22  दिसम्बर , 1972
8 . भिवानी  तथा  9.  .  सोनीपत
20.   मेवात   - 4 अप्रैल , 2005 
21.  पलवल  - 15 अगस्त , 2008

Note -  
  • पानीपत एकमात्र एक ऐसा जिला है जो दो बार बनाया गया हैं। 
  • कुरुक्षेत्र मात्र एक ऐसा जिला है जो जिसकी अपने नाम से कोई विधानसभा सीट नहीं हैं।  
  • रोहतक जिला किसी अन्य राज्य व केन्द्रशासित प्रदेश के साथ सीमा नहीं बनाता है।  
  • जींद जिले की सीमा राज्य के अधिकतम सात जिलो से लगती है। 
हरियाणा राज्य की सीमा पांच राज्यो से लगती है।
राजस्थान  , पंजाब  , उत्तर प्रदेश  ,  हिमाचल प्रदेश  , उत्तराँचल



Thursday, 11 August 2016

भारतीय संविधान संबंधी महत्वपूर्ण 200 प्रश्न और उत्तर

1. भारत सरकार का विधि अधिकारी कौन होता है ?
►-महान्यायवादी
2. क्या भारत का महान्यायवादी संसद के किसी सदन का सदस्य होता है ?
►-नहीं
3. संसद सदस्य नहीं होते हुए भी, क्या भारत का महान्यायवादी सदन में या उनकी समितियों में बोल सकता है ?
►-हां
4. महान्यायवादी की नियुक्ति कौन करता है ?
►-राष्ट्रपति
5. किसे भारत के राज्य क्षेत्र के सभी न्यायालयों में सुनवाई का अधिकार है ?
►-महान्यायवादी
6. भारत में महान्यायवादी की व्यवस्था का जिक्र संविधान के किस अनुच्छेद में मिलती है ?
►-अनुच्छेद 76
➨नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग)➨➨
————————————————
7. संविधान के किस अनुच्छेद में भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) का उल्लेख है ?
►-अनुच्छेद 148 से 151
8. भारत में कैग की नियुक्ति कौन करता है ?
►-राष्ट्रपति
9. नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) को उसके पद से हटाने की प्रक्रिया क्या है ?
►-संसद के दोनों सदनों की सहमति पर ।
10. किस उम्र में नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक सेवानिवृत्त हो जाता है ?
►-65 वर्ष
11. नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक का कार्यकाल कितने समय का होता है ?
►-6 साल
12. अगर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक अपने 6 साल के कार्यकाल से पहले ही 65 वर्ष का हो गया तो क्या वो सेवानिवृत्त हो जाएगा ?
►-हां
13. क्या सेवानिवृत्त होने के बाद नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक भारत सरकार के अधीन कोई पद धारण कर सकता है ?
►-नहीं
वित्त आयोग
14. संविधान के अनुच्छेद 280 में वित्त आयोग के गठन का उल्लेख है ।
राष्ट्रपति को वित्त आयोग के गठन का अधिकार है ।
इसमें राष्ट्रपति द्वारा एक अध्यक्ष और चार अन्य सदस्य नियुक्त किए जाते हैं ।
राज्य वित्त आयोग का गठन का प्रावधान संविधान के अनुच्छेद 243(क) में है ।
15. ➨अंतर्राज्यीय परिषद् ➨➨
———————————-
►-पहली बार जून 1990 में अंतर्राज्यीय परिषद् की स्थापना की गई ।
►-इसकी पहली बैठक 10 अक्टूबर 1990 को हुई ।
►-राष्ट्रपति संविधान के अनुच्छेद 263 के तहत केंद्र और राज्य के बीच
►-समन्वय स्थापित करने के लिए ही एक अंतर्राज्यीय परिषद् की स्थापना कर सकता है ।
►-अंतर्राज्यीय परिषद् को स्थापित करने की सिफारिश सरकारिया आयोग ने की थी ।
►-इसके सदस्य होते हैं- प्रधानमंत्री तथा उनके द्वारा मनोनीत छह कैबिनेट स्तर के मंत्री, सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और प्रशासक।
16. ➨राष्ट्रीय विकास परिषद्➨➨
———————————–
►-योजना को बनाने में राज्यों की अहम भूमिका होनी चाहिए, इस विचार को अपनाते करते हुए सरकार के एक प्रस्तावक द्वारा 6 अगस्त 1952 ई. को राष्ट्रीय विकास परिषद् का गठन हुआ ।
►-प्रधानमंत्री इसके अध्यक्ष होते हैं ।
►-योजना आयोग का सचिव ही इसका सचिव होता है ।
►-सभी राज्यों के मुख्यमंत्री एवं योजना आयोग के सभी सदस्य इसके पदेन सदस्य होते हैं ।
17.➨योजना आयोग➨➨
—————————–
►-योजना आयोग के संबंध में कोई संवैधानिक प्रावधान नहीं है ।
►-15 मार्च, 1950 को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा पारित प्रस्ताव के द्वारा योजना आयोग अस्तित्व में आया ।
►-योजना आयोग का अध्यक्ष प्रधानमंत्री होता है ।
18.➨संघ लोकसेवा आयोग➨➨
———————————-
►-लोकसेवा आयोग की स्थापना के लिए 1924 ई. में विधि आयोग ने सिफारिश की थी ।
►-सन् 1926 में लोक सेवा आयोग की स्थापना की गई थी ।
►-इसके अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति राष्ट्रपति करता है ।
►-संघ लोकसेवा आयोग के सदस्यों की संख्या राष्ट्रपति निर्धारित करता है ।
►-वर्तमान में संघ लोकसेवा आयोग के सदस्यों की संख्या 10 है।
►-अध्यक्ष और सदस्यों का कार्यकाल 6 वर्ष या 62 साल की उम्र तक होता है।
►-राज्य लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति राज्यपाल करते हैं । लेकिन इन्हें हटाने का अधिकार राज्यपाल को नहीं होता ।

भारतीय संसद संबंधी महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर

● भारत की संघीय व्यवस्थापिका को किस नाम से जाना जाता है— संसद
● भारतीय संसद का निर्माण कैसे होता है— लोकसभा + राज्यसभा + राष्ट्रपति
● संसद के कितने सदन है— दो
● संसद के किस सदन को ‘प्रतिनिधि सभा’ कहा जाता है— लोकसभा
● संसद का स्थायी संदन कौन-सा है— राज्यसभा

राज्यसभा संबंधी महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर

● वर्तमान में राज्यसभा सदस्यों की संख्या कितनी है— 245
● राज्यसभा के लिए प्रत्येक राज्य के प्रतिनिधियों का चुनाव कौन करता है— विधानसभा के निर्वाचित सदस्य
● राज्यसभा में राज्यों का प्रतिनिधित्व किस पर निर्भर करता है— राज्य की जनसंख्या पर
● राज्यसभा में किस राज्य के प्रतिनिधियों की संख्या सर्वाधिक है— उत्तर प्रदेश

लोकसभा संबंधी महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर

● जनता द्वारा प्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित सदन को क्या कहते है— लोकसभा
● संविधान में लोकसभा के सदस्यों की मूल संख्या क्या है— 552
● वर्तमान में लोकसभा में कितने सदस्य हैं— 545
● राष्ट्रपति आंग्ल-भारतीय समुदाय के कितने प्रतिनिधियों को लोकसभा में नामित कर सकता है— दो
● लोकसभा में किस आधार पर सीटें आवंटित होती है— जनसंख्या के आधार पर